रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता। स्माइल ट्रेन इंडिया संस्था और पारस हेल्थकेयर हॉस्पिटल के बीच हुई साझेदारी के तहत रांची के पारस अस्पताल में जन्मजात कटे होंठ और तालू वाले मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल के नए क्लेफ्ट सेंटर में पूरे साल नि:शुल्क क्लेफ्ट सर्जरी उपलब्ध रहेगी। यह सर्जरी डॉ सोम रंजन पाठक कर रहे हैं। पांच साल पहले संस्था से जुड़े डॉ पाठक कई बच्चों का ऑपरेशन कर चुके हैं। बता दें कि राष्ट्रीय क्लेफ्ट दिवस 8 फरवरी को मनाया जाता है। स्माइल ट्रेन एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है, जो कटे होंठ और तालू वाले बच्चों के लिए सुधारात्मक सर्जरी कराता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.