गिरडीह, अगस्त 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जैन धर्मावलंबियों की सुविधा हेतु पारसनाथ स्टेशन पर लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को जरुरी बताते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने रेलमंत्री को पत्राचार किया है। जिसमें कहा कि मधुबन (पारसनाथ) में जैन समाज के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन हेतु वर्ष भर में देशभर से हज़ारों की संख्या में जैन तीर्थयात्रियों जिनमें प्रायः वृद्ध, महिला और बच्चों का आवागमन होता है। इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 1500 से 1600 यात्रियों का आवागमन होता है, किंतु लंबी दूरी की कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण पारसनाथ के साथ-साथ यहां देश के विभिन्न शहरों से आनेवाले यात्रियों विशेषकर दर्शनार्थियों को कठिनाइयां होती है। पोद्दार ने यह सुझाव दिया कि राजस्थान जानेवाली तीन जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.