गिरडीह, दिसम्बर 22 -- झारखण्ड बिहार की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ में कड़ाके की ठंढ के बीच सैलानियों की उमड़ रही भीड़। झारखण्ड बंगाल समेत आसपास के राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों का जुटान हो रहा है। हजारों हजार की संख्या में पर्यटकों ने पारसनाथ पर्वत की कठिन चढ़ाई पूरी कर दर्शन वंदन किया। बताया जाता है समुद्र तल से लगभग 1365 मीटर ऊंची पर्वत श्रृंखला पारसनाथ राज्य भर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। झारखण्ड के विभिन्न जिले के अलावा बंगाल बिहार व आसपास राज्यों से पारसनाथ में पर्यटकों का जुटान हो रहा है। पारसनाथ पर्वत घूमने की अभिलाषा पर्यटकों को खींच रहा है। विभिन्न राज्यो के सैलानियों की पारसनाथ पर्वत की यात्रा कर मन की मुराद पूरी कर रहे है। पर्यटकों की चहलकदमी से पारसनाथ की डगर गुलजार होने लगा। पर्वत पर जाने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.