गिरडीह, मार्च 11 -- पीरटांड़। सम्मेदशिखर मधुबन में होली महोत्सव के बीच पारसनाथ मरांग बुरु को लेकर विवाद से मधुबन के व्यवसायी चिंतित है। एक तरफ होली पर जुटनेवाली भीड़भाड़ से मधुबन में बेहतर व्यवसाय की उम्मीद है। दूसरी ओर होली से दो दिन पहले मरांग बुरु में हक अधिकार के लिए संताल आदिवासियों की सभा व रैली चर्चा का विषय बना हुआ है। पारसनाथ पर्वत को लेकर दो पक्षों के बीच का विवाद स्थानीय व्यवसायी के होली का रंग फीका कर सकता है। बताया जाता है कि झारखण्ड-बिहार की धरोहर सम्मेदशिखर पारसनाथ में दो पक्षों के बीच हक अधिकार की लड़ाई से मधुबन के व्यापारी चिंतित है। होली महोत्सव पर मधुबन में देश के विभिन्न प्रान्तों से जैन अनुयायियों के जुटने की संभावना है। जैन श्रद्धालु मधुबन में भोमिया बाबा की भक्ति के साथ होली मनाते है। होली में तीर्थयात्रियों की भीड़भाड़ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.