गिरडीह, अप्रैल 22 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना कहे जानेवाले पारसनाथ क्षेत्र के इनामी नक्सली साहेबराम मांझी की मौत से सनसनी फैल गई है। बोकारो जिला के लुग्गु पहाड़ी में सीआरपीएफ के साथ मुठभेड़ में दस लाख का इनामी नक्सली साहेबराम मांझी मारा गया है। मुठभेड़ में पीरटांड़ क्षेत्र के अन्य नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। लुग्गु पहाड़ी में मुठभेड़ के बाद पुलिस अलर्ट पर है। बताया जाता है कि पारसनाथ भाकपा मावोवादी संगठन का सुरक्षित ठिकाना के रूप में फेमस रहा है। एक समय में पारसनाथ के जंगलों में नक्सलियों का अपना अलग वर्चस्व रहा करता था। इलाके में नक्सलियों की अच्छी पैदावार भी रही है पर पुलिस की बढ़ती सक्रियता व जगह-जगह सीआरपीएफ कैम्प की स्थापना से अब न केवल जनाधार कम हुआ है बल्कि धीरे-धीरे नक्सली संगठन समाप्ति की रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.