गिरडीह, फरवरी 4 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्मावलंबियों का आस्था का केंद्र तपोभूमि सम्मेदशिखर पारसनाथ की धरती मधुबन स्थित गुणायतन में साधनारत 58 साध्वियों के दीक्षा दिवस पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीक्षा दिवस के मौके पर साधनारत साधु साध्वियों ने 48 किलोमीटर पैदल पहाड़ की परिक्रमा कर सिद्धक्षेत्र का वन्दन किया। इस दौरान कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकर समेत अनंतानंत साधु संतों की मोक्षभूमि सम्मेदशिखर पारसनाथ की पावन धरा मधुबन स्थित गुणायतन में सैकड़ों साधु साध्वी साधनारत हैं। परम् पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दीक्षित एवं आचार्य समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य शिष्याएं मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में साधनारत है। साधनारत 58 साध्वियों के दीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.