गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सलियों के हथियारों के जखीरा को गिरिडीह पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। खुखरा थाना क्षेत्र के पारसनाथ पहाड़ की तराई वाले क्षेत्र की भालकी पहाड़ी एवं कानेडीह के समीप से पुलिस ने नक्सलियों द्वारा गड्ढ़े में छुपाकर रखे गये भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद किया है। नक्सलियों के विरूद्ध यह सफलता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एफ/154 बटालियन एवं गिरिडीह जिला पुलिस द्वारा चलाये गये संयुक्त ऑपरेशन में मिला है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार शाम पत्रकार सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों के आलोक में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। कैसे मिली सफलता: एसपी डॉ बिमल कुमार एवं सीआरपीएफ 154 बट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.