गिरडीह, जनवरी 5 -- पीरटांड़। पारसनाथ मधुबन में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए तथा आगामी पारसनाथ मकर संक्रांति मेला के आयोजन को लेकर रविवार को मेला समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में मेला आयोजन से लेकर आनेवाले सैलानियों की सुविधा पर विस्तृत चर्चा की गई। नए वर्ष पर नई ऊर्जा के साथ मेला आयोजन का निर्णय लिया गया। वैसे तो दिसम्बर माह से ही पारसनाथ मधुबन में सैलानियों का जुटान शुरू हो गया है। मकर संक्रांति के अवसर पर भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति ने कमर कस ली है। सफल मेला आयोजन व सैलानियों को विशेष सुविधा मुहैया कराने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में बीते वर्ष की आय व्यय पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति का वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज में समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने विचार प्रकट किया। मेला प्रबं...