मैनपुरी, फरवरी 8 -- प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम एवं राज्यमंत्री स्तर की कमलावती सिंह ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला हेल्पलाइन, आश्रय गृह, बाल संरक्षण सेवाओं एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति के बारे में बताया। कमलावती सिंह ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.