जहानाबाद, जनवरी 6 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल अंतर्गत बिथरा वीयर से संबंधित संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बिथरा वीयर के जीर्णोद्धार कार्य, सिनाने वितरणी के पुनस्र्थापन तथा वितरणी में अवस्थित क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मति, नवीनीकरण एवं नवीन संरचनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति का विस्तारपूर्वक जायजा लिया गया। पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के बावजूद कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के प्रति असंतोष एवं नाराजगी व्यक्त की गई तथा कार्य को तेज गति एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने का स्पष्ट निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.