बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित छठवें कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, विशिष्ट अतिथि एसडीएम निधि शुक्ला, प्रदेश सचिव उप्र. अपराध निरोधक समिति रवि गोयल आदि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान कश्मीर से आए युवाओं ने अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कश्मीर की समृद्ध लोकसंस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक विविधता को रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया। समापन पर श्रीनगर टीम द्वारा पिछले पांच दिनों की गतिविधियों पर आधारित एक आकर्षक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की। इस दौरान कुलपति ने कार्यक्रम की सराहना करते ह...