बलरामपुर, मार्च 24 -- होली मिलन पचपेडवा, संवाददाता। होली मिलन समारोह पचपेडवा में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू की ओर से आयोजित जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विधानसभा के गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिससे पूरा माहौल उत्सवी और रंगीन हो उठा। पचपेड़वा के मन्नत मैरिज हाल मैदान में समारोह की शुरुआत गुलाल और फूलों की होली से हुई। मेहमानों का स्वागत शैलेश कुमार सिंह शैलू ने अबीर-गुलाल लगाकर किया। जिसके बाद पारंपरिक लोकगीतों और ढोल-नकाड़ों की धुन पर माहौल रंगीन हो उठा। होली मिलन मौके पर कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत किए। फाग गीतों ने सबका मन मोह लिया। शैलू ने कहा कि होली मेलजोल और सौहार्द का पर्व है। जैसे विभिन्न रंग मिलकर सुंदर इंद्रधनुष बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.