लातेहार, सितम्बर 30 -- बारियातू,प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी को प्रातःकालीन महागौरी की पूजन दुर्गा सप्तशती पाठ आदि अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुई। महाअष्टमी को महागौरी पूजन के लिए महिलाओं भीड़ उमड़ती रहीं। महाअष्टमी पूजन का विराम देते हुए दोपहर 1.46 बजे पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भतुआ व गन्ने की संधि बलि की गई। संधि बलि के बाद भक्तों द्वारा नारियल फोड़कर नारियल पानी माता को अर्पित की गई। इस मौके पर माता को छपन्न भोग लगाया गया। जिसे श्रद्धालुओं के बीच छपन्न भोग महाप्रसाद का वितरण किया गया। इधर महासप्तमी को संध्या महाआरती के पश्चात पहली बार दुर्गा पूजा पंडाल में डांडिया का आयोजन किया गया। डांडिया नृत्य में स्थानीय युवतियों महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ डांडिया नृत्य किया। रात्रि नव बजे से बृंदावन से पहुंची ब्यास तनुश्री दीदी द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.