रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सूचना एवं पुस्तकालय संघ (जिला) ने राज्य ग्रामीण विकास संस्थान की मदद से मंगलवार को सर्ड सभागार में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का आयोजन किया। पुस्तकालय आंदोलन के जनक डॉ एसआर रंगनाथन के जन्म दिवस पर हुए इस आयोजन को 'पुस्तकालय विकास का एक साधन' विषय पर मनाया गया। मुख्य अतिथि लाल ज्योति नाथ शाहदेव उपनिदेशक ने पारंपरिक पुस्तकालयों के साथ डिजिटल पुस्तकालय की जरूरत पर बल दिया। इसके बाद रेणु कुमारी, राजीव रंजन, रबिन कुमार ने पुस्तकालयों के महत्व पर चर्चा की। डॉ भास्कर कर्ण ने झारखंड में पुस्तकालय आंदोलन और इसके विकास में जिला की भूमिका को बताया। जिला के सचिव डॉ संजय कर्ण ने पुस्तकालय और सूचना क्षेत्र के लक्ष्यों और कार्यों की प्राप्ति के लिए एकजुट पर बात की। मौके पर अनुज कुमार सिन्हा पुस्तकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.