दुमका, नवम्बर 13 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड में जनजातीय पखवाड़ा एवं आगामी राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्लस टू उच्च विद्यालय गोपीकांदर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों तथा पारंपरिक नृत्य एवं झारखंड के संस्कृति से संबंधित वॉल पेंटिंग का आयोजन किया गया। अन्य कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस जनजातीय पखवाड़ा का आयोजन प्राचार्य योगेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्राचार्य ने बताया कि जनजातीय पखवाड़ा झारखंड की सांस्कृतिक विधि व्यवस्था को कायम रखने के लिए चलाया जा रहा है। सरकारी विभाग के निर्देनुसार पूरे झारखंड में जनजातीय पखवाड़ा का आयोजन प्रत्येक प्रखंड स्तर पर किया जाना है। गोपीकांदर जनजातीय पखवाड़ा में मुख्य रूप से मौजूद योगेंद्र कुमार सिंह प्रभारी प्राचार्य, पीजीटी संतोष कुमार दास, पीजीटी उत्तम कुमार मंडल ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.