बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 51वें स्थापना दिवस का शुभारंभ कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बहुउद्देश्यी क्रीड़ा मैदान में गुब्बारे उड़ाकर किया। उन्होंने पारंपरिक खेल सतोलिया, गुल्ली डंडा एवं कंचे खेलकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के शिक्षक वर्ग व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पारंपरिक खेलों में बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सतोलिया, गिल्ली डंडा व कंचे में शिक्षक विजेता रहे। गिल्ली डंडे में डॉ. विजय कुमार सिन्हाल का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने शिक्षकों को विजय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। कंचे में डॉ. उपेन्द्र कुमार, डॉ. अतुल कटियार, डॉ. अजीत सिंह व डॉ. ललित पांडे ने शानदार प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...