लखीसराय, फरवरी 8 -- अजय कुमार, लखीसराय। जिले में अब किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़कर नकद और व्यावसायिक फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में बेबी कॉर्न की खेती लखीसराय के किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है, जो कम समय में बेहतर आमदनी का भरोसेमंद विकल्प साबित हो रही है। कृषि विभाग के सहयोग और अनुदान से जिले के विभिन्न प्रखंडों में इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। चानन प्रखंड में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि निरूपेंद्र कुमार द्वारा एक बीघा भूमि में बेबी कॉर्न की खेती प्रयोग के तौर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए यह खेती शुरू की गई है। यदि परिणाम सकारात्मक रहे तो भविष्य में इसे बड़े पैमाने पर अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, शादी-विवाह, पिज्जा, सलाद एवं अन्य व्यंजनों में बेबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.