मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत ब्रांच एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय, वाराणसी के तत्वावधान में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहादतपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रवीण गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण गुप्ता ने पीएम विश्वकर्मा योजना को पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सहायक आयुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, मऊ शिव भारद्वाज तथा प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई अरुण यादव ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पांच दिवसीय नि:शुल्क प...