भदोही, जनवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पारंपरिक उल्लास संग जिले भर में मनाया जाएगा। वंदेमातरम के 150 वर्ष थीम पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व की तैयारी हर तरफ तेज हो गई है। डीएम शैलेश कुमार के मार्गदशन पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान एडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानि 25 जनवरी को विभूति नारायण राजकीय इण्टर कालेज ज्ञानपुर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों की स्मृति में प्रधानाचार्य द्वारा सायं पांच बजे दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कराया जाएगा। सुबह सात बजे जिला स्टेडियम से देवनाथपुर तक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। एडीएम...