नई दिल्ली, फरवरी 24 -- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत और बारमती विमान हादसे को लेकर जांच की मांग लगातार तेज हो रही है। वहीं इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी उठाए गए हैं। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कई बार इस पूरे घटनाक्रम पर संदेह जताया है। वहीं अब अकोला में एनसीपी एमएलसी अमोल मितकरी ने इस घटना को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जोड़ दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मितकरी ने कहा क्या यह सिर्फ दुर्घटना थी या इसके पीछे एक बड़ी साजिश थी? उन्होंने कहा कि 1991 में राजीव गांधी की हत्या के पीछे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल एलम का हाथ था। जिस तरह से LTTE ने राजीव गांधी की हत्या की साजिश रची थी ठीक वैसी ही साजिश अजित पवार के मामले में भी रची गई। तो क्या विमान उड़ा रहे कैप्टेन सुमित कपूर एक आत्मघाती हमलावर थे? उन...