कटिहार, मई 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के पायलट प्रोजेक्ट वाले प्राथमिक स्कूलों के हेडमास्टरों से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का प्रभार हटा लिया गया है। अब इन स्कूलों में एमडीएम का संचालन प्रधानाध्यापकों की जगह नामित प्रभारी शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। एमडीएम के डीपीओ रविन्द्र कुमार प्रकाश ने बताया कि जिले में इस प्रोजेक्ट के तहत हसनगंज प्रखंड के 51 स्कूल को पहले चरण में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं बैंक में भी अब इन्हीं प्रभारी शिक्षकों के हस्ताक्षर मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है। प्रत्येक जिले के एक-एक प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके लिए गुरुवार को सभी संबंधित शिक्षकों को प्रभार सौंपा गया है। इसके तहत, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.