मधुबनी, जनवरी 16 -- मधुबनी/खजौली, हिटी। बिहार सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत चल रहे पायलट प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय 1 फरवरी 2026 से पूरे राज्य में लागू होगा। निदेशालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि चयनित जिलों के एक-एक प्रखंड में प्रधानाध्यापक के स्थान पर किसी अन्य नामित शिक्षक के माध्यम से मध्याह्न भोजन संचालन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को प्रशासनिक कार्यों से मुक्त कर अधिक समय शैक्षणिक गतिविधियों में लगाने का था। हालांकि,पायलट प्रोजेक्ट का मूल्यांकन प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन सेंटर बिहार द्वारा कराए जाने पर यह सामने आया कि लगभग 70 प्रतिशत प्रधानाध्यापक किसी न किसी रूप में मध्याह्न भो...