जयपुर, अगस्त 6 -- जयपुर की सड़कों पर मंगलवार को कांग्रेस के अंदरूनी घमासान की तस्वीरें साफ दिखीं। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन हुआ, लेकिन असली सियासत तब गरमाई जब डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बगावती बयान दे डाला। उन्होंने कहा- "यह आंदोलन हमारे खिलाफ नहीं, गहलोत के खिलाफ है। पायलट को जवाब देना है तो गहलोत दें कि आखिर छात्रसंघ चुनाव क्यों रोके?" बैरवा का यह बयान सामने आते ही कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है। दरअसल, सचिन पायलट ने प्रदर्शन में खुलकर कहा था कि अगर छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं तो सरकार को इसकी ठोस वजह बतानी चाहिए। उन्होंने कहा- "सीएम को सलाह दी जा रही है कि चुनाव मत कराओ, यह सीख दिल्ली से आ रही है। आखिर क्या मजबूरी है?" सीएम हाउस तक पहुंची नाराजगी जयपुर के शहीद स्मारक से लेकर सीएम आवास त...