जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- ईसाई समुदाय ने रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ पाम संडे मनाया। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। समाज के लोगों ने खजूर की डाली लेकर प्रभु यीशु मसीह के स्वागत में शोभायात्रा निकाली और अपने गुनाहों की माफी मांगी। माथे पर पवित्र राख लगाकर प्रभु से क्षमा याचना की गई। गोलमुरी संत जोसेफ गिरजाघर, सेंट मेरिज महागिरजाघर, इमैनुएल बैपटिस्ट चर्च, सीतारामडेरा, टेल्को गिरजाघर सहित शहर के सभी चर्चों में पाम संडे की आराधना की गई। गोलमुरी चर्च के फादर एडविन ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने गुड फ्राइडे से पहले 40 दिन निर्जन स्थान पर उपवास और प्रार्थना की थी। उसी परंपरा का पालन करते हुए ईसाई समाज भी यह उपवास और पाम संडे का पर्व मनाता है। मसीही भी चालीस दिन उपवास रखते हैं। गोलमुरी चर्च से रविवार को पाम संडे पर सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.