मिर्जापुर, दिसम्बर 8 -- जिगना। क्षेत्र के कुशहां गाँव तिवारीपुर मजरा में सीताराम वैदिक धर्म संस्कृति प्रचार मंडल अयोध्या के बैनर तले हनुमान मंदिर परिसर में रामकथा का शुभारंभ हुआ। अयोध्या से पधारे आचार्य अरविंद शुक्ला ने संगीतमय कथा में सुमधुर भजनों से श्रोता भक्तों को भावविभोर कर दिए। आचार्य ने कहा जब-जब धरा धाम पर आसुरी शक्तियों का अत्याचार बढ़ता है,मानवता कराहती है। तब-तब परम ब्रह्म साकार रूप में धरती पर अवतार लेते हैं। भोलेनाथ शिव की अर्धांगिनी पार्वती को भ्रम हो गया था कि परम ब्रह्म निराकार होते हैं। फिर दशरथ पुत्र राम कैसे भगवान हो सकते हैं। पार्वती का भ्रम दूर करते हुए भोलेनाथ ने बताया कि जब-जब धर्म की हानि होती है। पापियों का अत्याचार चरम पर होता है। तब-तब परम ब्रह्म साकार रूप में धरती पर अवतार लेकर आसुरी शक्तियों का संहार करते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.