रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष की अचला एकादशी व्रत पर भक्तों ने भगवान के दर्शन कर उनकी विशेष पूजा अर्चना की। इस उपलक्ष्य में भगवान श्रीमन्नारायण की पूजोपचार-अनुष्ठानादि की प्रक्रिया पाञ्चरात्र आगम विधान के अंतर्गत ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4:30 बजे से प्रारंभ हुई। इसमें विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम, मंगलाशासनम और तिरुवाराधन के बाद वैदिक ऋति से महाभिषेक कराया गया। अन्य जरूरी महाभिषेक के बाद धूप दीप से सुवासित करके रेशमी वस्त्र धारण कराया। पंचोपचार और षोडषोपचार आदि पूजा करके नक्षत्र कुंभ और कर्पूर से महाआरती की गयी। श्रुति, उपनिषद एवं देशिक स्तोत्र मालाओं से महास्तुति हुये। प्रातः पूजा, आराधना, वंदन के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर गोपुरम के बाहरी कपाट खोल दिए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.