आगरा, अक्टूबर 4 -- तीर्थ नगरी सोरों में शुक्रवार को पापाकुंशा एकादशी के उपलक्ष में पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन हुआ। सुबह निर्धारित समय से श्रद्धालुओं ने सोरों पहुंचकर हरपदी गंगा में स्नान किया, भगवान वराह के दर्शन पूजन कर पंचकोसीय परिक्रमा में शामिल हुए। परिक्रमा मार्ग में समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को फलाहार, प्रसादी आदि वितरित कर पुण्य कमाया। शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से परिक्रमा शुरू हुई। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल, बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ, सीताराम मंदिर, ग्राम देवी मंदिर, 84 घंटे वाली मां, शेडू नगरा, बाछरू महाराज, सीता रसोई, ममता देवी भवन, सिंगल वाले महाराज, करुआ देव महाराज, वनख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.