बबीना, जून 5 -- यूपी के झांसी में बबीना की पंजाबी कॉलोनी में युवती ने बिजली विभाग के जेई को छह सेकेंड में ताबड़तोड़ सात थप्पड़ मारे। जेई उसके घर पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचा था। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। कहा जा रहा है कि युवती बागी पान सिंह तोमर की नातिन है। पूर्व फौजी और धावक पान सिंह तोमर सत्तर के दशक में बुंदेलखंड का चर्चित बागी था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा सहित मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर विद्युत विभाग की टीम क्षेत्र में पुराने डिजिटल मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदलने गई थी। उपभोक्ता शारदा तोमर के घर का मीटर बदला जा रहा था तभी उनकी बेटी बेटी सपना तोमर ने विरोध किया। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सपना ने जेई व अन्य कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.