रायबरेली, फरवरी 3 -- अमावा संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बीते सोमवार रात पान मसाला पाउच के ज्यादा पैसे मांगने पर ग्राहक व दुकानदार के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई इसमें रायबरेली अयोध्या हाईवे पर दोनों पक्षों के बीच हो रही पत्थरबाजी के चलते रोड पर कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की और घायलों को अस्पताल भेजा। मिल एरिया थाना क्षेत्र के देवानंदपुर मोहल्ले में सोमवार की रात 9 बजे मोहल्ला निवासी सोनी सोनकर पत्नी कमलेश कुमार पास की दुकान में पान मसाला लेने गई थी। दुकानदार द्वारा पान मसाला का दाम अधिक होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी सुरू हो गई । घर पहुंची सोनी ने पति कमलेश से दुकानदार द्वारा अभद्रता करने की बात कही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.