मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पान दुकानदार मनोज कुमार की गला रेतकर हत्या करने के मामले में एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। टीम ने फरार आरोपित छोटू कुमार और मिंटू कुमार की गिरफ्तारी के लिए वैशाली और समस्तीपुर में छापेमारी की है। सिकंदरपुर के आभूषण कारीगर मिंटू के समस्तीपुर में रिश्तेदार के घर पर छापेमारी की गई है। वहीं छोटू का गोरौल थाना के सोंधो अंधारी गाछी में घर है। इधर, पुलिस मृतक मनोज और उसकी गिरफ्तार पत्नी नीशू के मोबाइल की एफएसएल जांच कराएगी, ताकि डिलिट चैट और फोटो आदि रिकवर की जा सके। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि पत्नी नीशू पहले भी तीन बार मनोज की हत्या का प्रयास कर चुकी थी। एक रात हसुआ से गला रेतने की कोशिश की थी, लेकिन नींद खुल जाने से मनोज के गले पर हल्का जख्म आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.