रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड मत्स्य निदेशालय की ओर से एचइसी के सेक्टर तीन के शालीमार में मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को मत्स्य बीज उत्पादकों का प्रशिक्षण आरंभ हुआ। मत्स्य निदेशालय के निदेशक डॉ एचएन द्विवेदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान परिदृश्य में बहुत जरूरी हो गया है। किसान जल संरक्षण से कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन कर स्वरोजगार के रूप में अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में रांची, खूंटी, पलामू, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, लातेहार व बोकारो जिला से मत्स्य कृषक बीज उत्पादन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मत्स्य प्रसार पदाधिकारी मंजूश्री तिर्की ने किया। यह जानकारी मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र के मु...