देहरादून, मार्च 21 -- दून विहार में पानी एवं सीवर की समस्याओं को लेकर पार्षद मीनाक्षी नौटियाल और पार्षद योगेश घाघट ने जल संस्थान उत्तर डिवीजन के अधिशासी अभियंता संजय सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ईई से तीन दिन में समस्या समाधान का आग्रह किया गया। पार्षद संजय नौटियाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से दून विहार में पानी की समस्या हो रही है, जिससे लोगों में बहुत रोष है। अभी तो गर्मियां शुरू नही हुई है और पानी की समस्या क्षेत्र में होने लगी है। दून विहार के किशनपुर, बापूनगर बस्ती में सबसे ज्यादा पानी की समस्या हो रही है। सोसाइटी के लोगों को तो टैंकरों से आपूर्ति कर भी ली जाती है, लेकिन बस्ती वासियों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। अधिशासी अभियंता समस्या से निजात दिलाने का आश्वसन दिया। मौके पर दून विहार समिति सचिव अरुण शर्मा, उदयवीर, सौरभ जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.