बागपत, जनवरी 21 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में बुधवार की सुबह करीब 500 घरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इससे लोगों को परेशानी हुई। हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर होना पड़ा है। इसके अलावा सबमर्सेबल से पानी की पूर्ति की। पेयजलापूर्ति न होने से कामकाजी लोगों को ज्यादा परेशानी हुई है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने भी दिक्कत हुई है। नगर पंचायत कर्मचारियों से जलापूर्ति न होने की शिकायत की। ईओ हरी लाल पटेल ने बताया कि टंकी पर वाल खराब होने की वजह से पानी सप्लाई नहीं हो पाया है। दिनभर कर्मचारी वाल को ठीक करने में लगे रहे। वाल ठीक होने के बाद शाम को पानी सप्लाई करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.