एटा, सितम्बर 6 -- पानी लगाने के विवाद में युवक की पिटाई कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने साथियों संग मिलकर पत्नी, बेटी के साथ छेड़खानी भी की। जान से मारन की धमकी दी है। पीड़ित ने एक नामजद, चार अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मलावन के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी विनोद निवासी नगला खमानी, चार अज्ञात आरोपी आए और खेत में पानी लगाने के विवाद में झगड़ा करने लगे। आरोप है कि पति पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की नियत से दराती से हमला किया। आरोप है कि पीड़िता, बेटी के साथ छेड़खानी की। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में शिकायत की। शिकायत पर जांच की गई। जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मलावन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.