संभल, फरवरी 18 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर गांव में सोमवार को तालाब में मिली 8 वर्षीय बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई। पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। तीन डॉक्टरों के पैनल में करीब 45 मिनट में शव का पोस्टमार्टम किया। मंगलवार शाम पुलिस की मौजूदगी में बच्ची के शव का दफन किया गया। थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी जीराज की आठ वर्षीय बेटी संगीता 9 फरवरी की शाम अचानक गायब हो गई थी। सोमवार शाम आठवें दिन घर के पास तालाब में बच्ची का शव उताराता मिला था। मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्ट किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। शाम को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे। एहतियातन थाना पुलिस पहले से ही गांव पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का शव दफन किया गया। बेटी की मौत के बाद मां विमलेश, पिता जीराज ...