नोएडा, जनवरी 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज की मौत पानी में डूबने पर दम घुटने और हार्टअटैक से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। इंजीनियर ने पानी में डूबने से पहले मदद मांगी थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका था। नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक इंजीनियर युवराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पानी में डूबने से युवराज के फेफड़ों में पानी भर गया था। उनके फेफड़ों में 200 मिलीलीटर पानी पाया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि डूबने और दम घुटने के कारण उनकी मृत्यु हुई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि युवराज काफी देर तक पानी में डूबे रहे, जिसके कारण फेफड़ों में पानी भरने से उनका दम घुट गया। डॉक्टरों का मानना है कि अत्यधिक तनाव, ठंड और लंबे समय तक मदद न मिलने के कारण य...