सीवान, नवम्बर 9 -- फोटो- 06 कैप्शन- हसनपुरा प्रखंड में खेत गिरी धान की फसल। - भारी बारिश से डूबे खेतों में अब धान कटनी की चुनौती, जलजमाव और नमी से परेशान किसान - किसानों के सामने अब धान बचाने से लेकर बेचने तक की खड़ी हुई गंभीर समस्या - धान की बालियों में अधिक नमी के कारण अब फसल की गुणवत्ता पर असर ग्राफिक्स 18 एमटी के करीब अब तक जिले में हो पाई धान की खरीद 10 दिन हो गए अब तक खरीदारी के रफ्तार नमी के चलते धीमा सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिछले दिनों हुई लगातार भारी बारिश ने जहां एक ओर किसानों की धान की फसल को बर्बाद कर दिया। वहीं अब जब कटनी का समय आया, तो खेतों में जलजमाव ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अधिकांश खेतों में पानी अभी तक निकला नहीं है। इससे धान काटने के लिए मशीनें या मजदूर दोनों ही नहीं जा पा रहे हैं। किसानों के सामने ...