प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर में पेयजल संकट से आक्रोशित कांग्रेसियों ने खाली मटका लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अगुवाई में कांग्रेसी गुरुवार दोपहर नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। हाथ में मटका लिए कांग्रेसी पानी दो, पानी दो का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन की जानकारी पर अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला आए और कांग्रेसियों से बातचीत की। कांग्रेसियों ने अपर नगर आयु्क्त को बताया कि करेली, तेलियरगंज, मम्फोर्डगंज, सलोरी, दारागंज, अल्लापुर, बघाड़ा में पानी का जबर्दस्त संकट है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव मुकुंद तिवारी ने कहा इस साल लो प्रेशर की समस्या भी बढ़ी है। संकट भयावह होने पर जलकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.