सहरसा, जुलाई 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनौरी गांव के पूर्वी बहियार स्थित जेसीबी मशीन के किए गए पानी भरे गढ्ढे में शुक्रवार की शाम भैंस धोने के क्रम में डूबने से एक 60 वर्षीय पशुपालक की मौत हो गई है। मृतक मनौरी गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी सुरेश यादव है। जानकारी अनुसार गांव के अन्य पशुपालकों के साथ अपने मवेशियों को चराने मनौरी गांव से उत्तर पूरब बहियार की ओर गया था।इसी दौरान बहियार में एक जगह पानी भरे गढ्ढे में भैंस घुस गई। उसी दौरान पशुपालक सुरेश यादव भैंस को धोने लगा। धोने के क्रम में पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूब गया। परिजनों को घटना की जानकारी तब मिली जब शुक्रवार रात सभी भैंस वापस घर लौट आई। तब ग्रामीणों ने उसे ढुढना शुरू किया तो पशुपालक का शव पानी भरे गड्ढे में देखा गया। ग्रामीणों की मदद से शव ...