मुंगेर, जनवरी 10 -- तारापुर,निज संवाददाता। हरपुर थाना क्षेत्र के चंदुकी गांव में शुक्रवार को पांच वर्षीय बालक रितेश की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक रितेश चंदुकी गांव निवासी नीतीश यादव का पुत्र था। यह हादसा घर के सामने बने पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, रितेश घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक घर के आगे बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद जब बच्चे को नहीं दिखने पर खोजबीन शुरू हुई, तब गड्ढे में गिरने की जानकारी मिली। आनन-फानन में परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लेकर पहुंचे,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. मदन पाठक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हरपुर थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना पर तारापुर थाना पुलिस को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। शव को पोस्टमार...