फतेहपुर, फरवरी 10 -- जाफरगंज। कस्बा जाफरगंज में सोमवार रात एक बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घर में छठी कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। हादसे से मातम पसर गया है। कस्बा निवासी शिवम शिवहरे का डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष्मान देर शाम करीब साढ़े आठ बजे अपने बाबा विनोद के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद वह घर के दूसरे हिस्से में बने बाथरुम तक पहुंच गया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। बाथरुम में रखी 20 लीटर की पेंट की बाल्टी में चार-पांच लीटर पानी भरा था। खेलते समय मासूम उसी बाल्टी में गिर गया। करीब नौ बजे बाथरुम पहुंची बुआ पूजा ने बच्चे को बाल्टी में सिर के बल पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे कस्बे के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से सीएचसी बिंदकी रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.