प्रयागराज, जनवरी 30 -- थरवई थाना क्षेत्र के डीघी गांव में शुक्रवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। पानी से भरी बाल्टी में गिरने से एक साल के मासूम की जान चली गई। तीन दिन पहले ही जिस घर में शिवांश के पहले जन्मदिन की खुशियां मनाई गई थीं वहां अब मातम पसरा है। दो बेटियों के बाद इकलौते बेटे की मौत से परिजन पूरी तरह टूट गए हैं। डीघी गांव निवासी गोपाल शर्मा पांडेश्वरनाथ धाम पड़िला में पूजा-पाठ करते हैं। शुक्रवार की सुबह घर के सदस्य रोजमर्रा के कामकाज में लगे थे। इसी बीच एक साल का शिवांश खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया। वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में वह औंधे मुंह गिर पड़ा। कुछ ही पलों में दम तोड़ दिया। काफी देर तक शिवांश के नहीं दिखाई देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बाथरूम में बाल्टी के भीतर बच्चे को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घर में ची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.