धनबाद, मार्च 18 -- जोड़ापोखर जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी सराफतपुर में सोमवार को पिट वाटर भरने को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। मारपीट में गुड़िया खातून सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को स्थानीय नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने जोड़ापोखर थाना पहुंच कर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। बताते हैं कि पानी भरने को लेकर मुल्तान अंसारी एवं राजू अंसारी के परिवार के बीच पहले विवाद हुआ, जो देखते ही देखते गाली गलौज व मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों परिवार के लोग भिड़ गए। इसमें राजू की बहन गुड़िया सहित एक अन्य महिला घायल हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.