धनबाद, मार्च 31 -- महुदा। भाटडीह ओपी क्षेत्र के बेलाखोंदा बस्ती में पानी भरने के सवाल पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ईलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती करवाया गया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बेलाखोंदा निवासी चंदन कुमार तुरी सरकारी चापानल पर पानी भर रहा था। उसी समय पड़ोस के रहने वाले अशोक कुमार गयाली पानी भरने आए और चंदन के गैलन को पैर से ठोकर मारकर दुर फेंक दिया और अपने गैलन में पानी भरने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। अशोक कुमार गयाली ने अपने घर से दो लोगों को बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में चंदन कुमार तुरी के माथे पर गंभीर चोट लगी और खुन बहने लगा। स्थानीय लोग उसे उठाकर ईलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में ले गए। इस संबंध में चंदन कुमार तुरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.