धनबाद, मार्च 27 -- कतरास, प्रतिनिधि। पानी-बिजली की समस्या को लेकर हिंदुस्तानी नागरिकगण के बैनर तले ग्रामीणों ने बुधवार को बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया तीन क्षेत्र के एबीजीसी का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप कर विरोध-प्रदर्शन किया। कोरीडीह तिवारीडीह के ग्रामीण ब्लॉक चार कोलियरी के परियोजना के समीप पहुंच कर कार्य बंद करा दिया और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का पोल और तार जर्जर अवस्था में है, जिससे कभी भी दुर्घटना घट सकती है। गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या से लोग परेशान है। बीसीसीएल के आवास का गंदा पानी नाला के माध्यम से स्थानीय जोरिया में बहाया जा रहा है। जोरिया का पानी नहाने और अन्य काम में ग्रामीण लाते हैं। प्रबंधन तत्काल इसकी व्यवस्था कर जोरिया का जीर्णोद्धार करें। हिन्दुस्तानी नागरिकगण के संतोष कुमार स्वर्णकार ने बताया कि दिसंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.