कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के घोसरा गांव में पानी बहाने की बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सगे भाइयों समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। मामले में आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल अतुल उपाध्याय ने बताया कि तीन फरवरी की रात वह झगड़े की सूचना पर इलाके के घोसरा गांव पहुंचे। वहां देखा कि छत से पाइप के सहारे पानी बहाने की बात को लेकर दो पक्षों के लोग एक-दूसरे संग मारपीट कर रहे हैं। मारपीट में एक पक्ष से संतोष कुमार, उसके भाई कमलेश कुमार व बेटे टुनटुन को चोटें आईं। जबकि, दूसरी तरफ से धर्मनारायण, उसका भाई राजनारायण तथा बहनोई मुकेश कुमार निवासी मड़ूकी थाना मंझनपुर घायल हुए। आरक्षी के अनुसार पुलिस को देखकर दोनों ...