रामगढ़, मई 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा हुरूमगढ़ा स्थित पीएचइडी विभाग के पानी टंकी परिसर में बुधवार रात्रि चोरी की घटना हुई। चोरों ने पानी टंकी परिसर में मौजूद दो स्वीच वॉल्ब सहित कई सामान चुरा लिया। इसकी सूचना मिलने पर विभाग के साथ-साथ जलापर्ति की व्यवस्था देखने वाली समिति एक्टिव हो गई और पास मौजूद कबाड़ की दुकान से कुछ सामान बरामद कर लिया। इस संदर्भ में भुरकुंडा पंचायत की मुखिया फूलमती देवी ने भुरकुंडा थाना में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि कबाड़ की दुकान चलाने वाले सामान बेचने वालों का नाम सरदार भुईयां और अंकित बताया है। इधर चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में छापामारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.