गाजीपुर, जून 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। जल बिरादरी उत्तर प्रदेश की ओर से शहर के आलमपट्टी स्थित एक निजी मैरिज हॉल में जलवायु परिवर्तन एवं नदी संरक्षण जन चेतना अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जल के संरक्षण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन नदी हरियाली एवं जीव जंतुओं के लिए अभिशाप है। इस भयानक स्थिति से बचने के लिए एक मात्र उपाय जलवायु परिवर्तन का अनुकूल उन्मूलन में निहित है। इसे जन आंदोलन के रूप में लेते हुए पानी को संरक्षित करना एक-एक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। जल संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि हमे संगठित होकर भू जल संरक्षण के लिए सत्याग्रह करने की आवश्यकता है। जल स्वास्थ्य संरक्षण चेतना का विकास करके भारत को बाढ़ सुखाड़ से मुक्ति के लिए आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.