बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- पानी के लिए वृंदावन दलित टोले की महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट कहा, दो साल से दो किलोमीटर दूर से पानी लाकर चला रहीं काम पीएचईडी के अधिकारियों से फरियाद लगाने के बाद भी समस्या जस की तस फोटो 01 शेखपुरा 02 - कलेक्ट्रेट के गेट के पास सोमवार को आवेदन दिखातीं वृंदावन की महिलाएं। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी के बृंदावन गांव के दलित टोले की दर्जनों महिलाएं सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और डीएम को ज्ञापन देकर पानी दिलाने की गुहार लगाई। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि पानी को लेकर पिछले दो साल से टोले की महिलाएं सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रही हैं। लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है। न्याय की फरियाद लगाने कलेक्ट्रेट पहुंची गीता देवी, अनिता देवी, मंजू देवी आदि ने बताया कि गांव में नल-जल योजना का पाइप बिछा है। घरों में टोटी ल...