सराईकेला, जून 11 -- सरायकेला।राजनगर प्रखंड के गम्हरिया पंचायत में कृषि विज्ञान केंद्र सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरण विद सह पद्मश्री चामी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य सुलेखा हासदा, प्रभारी मुखिया दुम्बी बारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सांसद समेत अन्य अतिथियों ने किया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को खेती के नई तकनीक एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बताया कि किस तरह फसलों को कीड़ो से बचा सकते हैं। किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक और किस्मों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें सरकारी योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.